महेंद्र सिंह धोनी के मीनाबाग पहुंचने की सूचना के बाद मंगलवार को भी उनके कई प्रशंसक बिना मिले निराश होकर लौटे। साक्षी ने बच्चों की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को पूरा दिन कोटखाई के गांव के रत्नाड़ी गांव में होम स्टे मीनाबाग में परिवार के साथ पूरा दिन रहे। धोनी की सुरक्षा में हिमाचल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी के मीनाबाग पहुंचने की सूचना के बाद मंगलवार को भी उनके कई प्रशंसक बिना मिले निराश होकर लौटे।
विज्ञापन
साक्षी ने बच्चों की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मीनाबाग में होम स्टे को पुरातन शैली में बनाया गया है। घर में सारी व्यवस्था पुराने तरीके की है। घर के आसपास सेब प्लम, स्ट्राबेरी और अन्य फल लगाए गए हैं।