फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड: CBI के सामने संतरी का सनसनीखेज खुलासा, खुल गई सारी पोल

Wed, 16 Aug 2017 12:12 PM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
CBI टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
विज्ञापन
गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड और लॉकअप हत्याकांड मामले की तफ्तीश के बीच कोटखाई थाने में तैनात रहे संतरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन


संतरी दिनेश शर्मा ने सीबीआई को बयान दिया है कि राजू ने लॉकअप में सूरज को उसके सामने नहीं मारा। ये संतरी उस रात लॉकअप में बंद राजू और सूरज की रखवाली के लिए तैनात था।

संतरी ने सीबीआई को बताया कि मुंशी से चाबी लेकर थाना प्रभारी आरोपी सूरज को लॉकअप से बाहर ले गया था।

उसके बाद जब तक वह ड्यूटी में तैनात रहा राजू लॉकअप में अकेला ही था। सूरज को कब वापस लाया गया, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
Trending Videos

CBI ने संतरी से पूछा, तो कैसे कर दिए बयान पर हस्ताक्षर

तब तक उसकी ड्यूटी खत्म हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि जब संतरी से यह पूछा गया कि उसने पुलिस को अलग बयान क्यों दिया है? इसके जवाब में उसने कहा कि पहले से ही लिखे बयान पर उसके हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

बताते चलें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज के शव पर बेल्ट व डंडे के निशान पाए बताए गए थे। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट की गई थी। छह जुलाई को गुडि़या का शव दांदी जंगल में मिला था।

शिमला पुलिस ने पब्लिक के आक्रोश से दबाव में आकर 13 जुलाई को ही गुत्थी सुलझाने का दावा किया। 18 जुलाई की रात को छह में से एक आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या हो गई।
विज्ञापन

संतरी बोला मेरी जान को खतरा, मांगी सुरक्षा

शिमला पुलिस ने सूरज की हत्या का इलजाम गुडि़या मामले के मुख्य आरोपी राजू पर लगाया। पहले संतरी का बयान पुलिस की कहानी में सहयोग कर रहा था और अब सीबीआई के सामने उसने चौंकाने वाला बयान दिया है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से सीबीआई कड़ी पूछताछ कर रही है। 

संतरी दिनेश शर्मा को सीबीआई लॉकअप हत्याकांड मामले में सरकारी गवाह बना रही है। संतरी तनाव में है। उसके परिजनों ने जान को खतरा बताते हुए कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

एक परिजन ने बताया कि सुरक्षा देने की यह मांग पुलिस अधीक्षक शिमला के कार्यालय में भी की जा चुकी है। वर्तमान में यह संतरी अन्य पुलिसकर्मियों की तरह लाइन हाजिर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें