फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड: CBI ने पुलिस से अपने कब्जे में लिया ये रिकॉर्ड

Sat, 05 Aug 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सीबीआई ने गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड मामले की तहकीकात और तेज कर दी है। सीबीआई की टीम पिछले दो दिनों से राज्य पुलिस मुख्यालय जा रही है। इस टीम ने मुख्यालय से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


ये उपकरण पुलिस की एसआईटी अपनी जांच के दौरान इस्तेमाल कर रही थी। सीबीआई कंप्यूटर की उस हार्ड डिस्क को खंगाल रही है जिसमें स्पॉट का पहला वीडियो, फोटो और दूसरे पुलिसिया रिकार्ड स्टोर किए गए हैं। गुड़िया मामले में सीबीआई को कुछ सुराग पिछली तफ्तीश में जरूर मिले हैं, लेकिन यह सबूतों तक नहीं पहुंचा सके हैं।

नतीजतन सीबीआई के हाथ अभी तक खाली माने जा रहे हैं। सीबीआई यह स्पष्ट कर चुकी है कि पुलिस से यह मामला जिस हालत में उसे मिला है, उस स्थिति में बहुत से साक्ष्य नष्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस के पास पकड़े गए सभी छह आरोपियों को ही असल मुजरिम मान लेने के पीछे क्या सबूत थे, इसकी सीबीआई पुलिस की एसआईटी से तफसील में जानकारी ले चुकी है। इनमें से एक आरोपी सूरज नेपाली कोटखाई थाने के लॉकअप में मारा जा चुका है।
विज्ञापन

बागवान अनंतराम नेगी से की दोबारा पूछताछ

हलाइला के बागवान अनंतराम नेगी के पास पांच आरोपी सेब बगीचे का और अन्य काम करते थे, इसलिए उनकी गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए सीबीआई नेगी से भी लगातार पूछताछ कर रही है। 

कुछ दिन पहले सीबीआई ने अनंतराम नेगी से हलाइला में घर जाकर ही पूछताछ की थी। शुक्रवार को नेगी को पीटरहॉफ शिमला स्थित सीबीआई के अस्थायी कार्यालय में सवा एक बजे से लेकर सवा तीन बजे तक दो घंटे तक हुई। नेगी ने भी माना कि सीबीआई ने पूछताछ की है। सीबीआई को जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। 

फिर हलाइला पहुंची सीबीआई, चार बागवानों से की पूछताछ 
सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर हलाइला पहुंची। इस टीम ने बानकुफ र वन विश्राम गृह में रुकने के बाद एक बार फिर जंगल जाकर स्पॉट का मुआयना किया। यहां पर चार अन्य स्थानीय बागवानों से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें