CBI टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
गुड़िया हत्याकांड की जांच में खाली हाथ चल रही सीबीआई पुलिस की जांच पर ही आगे बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने अब तक जांच में दौरान जो भी साक्ष्य जुटाए हैं, उनमें पुलिस की जांच पर ही आगे बढ़ने की बात सामने आ रही है।
हालांकि, कुछ अन्य लोगों का नाम सामने आया है, लेकिन बिना ठोस सबूतों के सीबीआई कार्रवाई से बच रही है। यही कारण है कि अब सीबीआई ने नार्को टेस्ट की मदद ली है।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की जांच की थ्योरी में जो गैप हैं, उन्हें नार्को टेस्ट में मिलने वाली जानकारी से भरा जाएगा, ताकि जांच की थ्योरी को फुलप्रूफ साबित किया जा सके।