फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया के साथ हुए जघन्य अपराध मामले में हो निष्पक्ष जांच: सुक्खू

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में दो घंटे का मौन रखा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता राजीव भवन में इकट्ठे हुए। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने 11 बजे से 1 बजे तक मौन रखकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन


आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, सीपीएस रोहित ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। मौन के बाद सुक्खू ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जिला और ब्लॉक स्तर पर भी 2 घंटे का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि मासूम गुड़िया को न्याय जरूर मिलेगा और इस दिशा में कांग्रेस हरसंभव कदम उठाएगी।

दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सीबीआई मामले की जांच 2 हफ्ते में पूरी कर सच्चाई सामने लाए। सुक्खू ने प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है। अगर मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


मौन व्रत रखने वालों में पार्टी महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान, कांग्रेस नेता धर्मपाल ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान, कोषाध्यक्ष

सुरेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष रितेश कपरेट, पूर्व विधायक आदर्श सूद, पार्टी सचिव अनिल गोयल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा, आनंद कौशल, बलदेव नेगी, महेश शर्मा, कुसुम वर्मा, अनीता, प्रभा वर्मा, कविता, महिमा नेगी, मीना कश्यप, शशि बहल, चंद्रशेखर, प्रमोद चौहान, राकेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

मौन से पहले करवाए मोबाइल स्विच ऑफ
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में 2 घंटे के लिए मौन रखे जाने से पहले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मोबाइल स्विच ऑफ करवाए। हालांकि इक्का-दुक्का कार्यकर्ता मौन व्रत के दौरान मोबाइल चलाते भी नजर आए। 

गुड़िया को मिलेगा न्याय: रोहित ठाकुर
सीपीएस रोहित ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों से इस मामले को राजनीतिक रूप न देने का भी आग्रह किया है। उन्हाेंने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। ऐसे में जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। इस जघन्य अपराध में जो भी आरोपी संलिप्त हैं, उनको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें