उत्तराखंड में निर्माणाधीन किसाऊ बांध एक बार फिर विवादों में है। हिमाचल ने इस बिजली प्रोजेक्ट सहित उत्तराखंड के चार अन्य प्रोजेक्टों पर 50 फीसदी हिस्सेदारी मांगी है। उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।
इस सिलसिले में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव ने दोनों राज्यों के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है ताकि विवाद को सुलझाया जा सके।
इस बांध के बनने से हिमाचल का बड़ा क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा। इसके दायरे में सिरमौर जिले के 100 से ज्यादा छोटे-बड़े गांव आ रहे हैं।