फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा के सामने ही झगड़ पड़े हिमाचल सरकार के दो केबिनेट मंत्री

Thu, 19 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार के दो मंत्री केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सामने ही झगड़ पड़े। कांगड़ा एयरपोर्ट पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सामने ही कांगड़ा जिले के दो मंत्री आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर में तबादलों को लेकर विवाद शुरू हुआ। बात तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई। सुबह करीब 8:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वह शाहपुर के कनोल में स्वच्छ पर्व कार्यक्रम के लिए दिल्ली से आए थे।

दोनों मंत्री भी नड्डा के स्वागत में एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो कुछ तबादलों से नाराज किशन कपूर ने सरवीण चौधरी से उनके हलके में हस्तक्षेप करने का कारण पूछा। इस पर सरवीण चौधरी ने कहा कि उन्होंने धर्मशाला में किसी की ट्रांसफर नहीं करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों के बीच ऐसे शुरू हुआ झगड़ा

इसके बाद दोनों मंत्रियों के बीच बहस शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री नड्डा और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों मंत्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बाद में नड्डा के दोबारा समझाने के बाद मामला शांत हो पाया।

इस प्रकरण के दौरान एयरपोर्ट पर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कूका, संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदवीर कोहली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मामला शांत होने के बाद किशन कपूर अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला और विधायक अरुण कूका नगरोटा बगवां रवाना हो गए, जबकि सरवीण चौधरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में ले गईं। दोपहर करीब 3:30 बजे नड्डा वापस दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें