फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: किन्नाैर की तरांडा ढांक सड़क को देख दंग हुए रिजिजू, बोले- यहां से कोई गिरा तो हड्डी भी नहीं बचेगी

Fri, 27 Jun 2025 12:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/किन्नाैर

सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज से किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों के दो दिन के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू किन्नाैर दाैरे पर, कल्पा में किया पाैधरोपण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज से किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों जिलों में 118.67 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री शिमला पहुंचे और दोपहर बाद किन्नाैर रवाना हुए। इस दाैरान उन्होंने एनएच पांच पर टरांडा ढांक सड़क का एक वीडियो भी अपने फेसबुक फेज पर पोस्ट किया है। मंत्री खतरनाक तरांडा ढांक सड़क को देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन


उन्होंने  सोशल मीडिया में जारी वाीडियो में कहा कि अगर यहां से फिसलकर कोई गिर गया, तब जिंदा तो दूर, हड्डी भी नहीं मिलेगी। बहुत ही खतरनाक सड़क हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि किन्नाैर के राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है।  वहीं कल्पा पहुंचकर उन्होंने मंडी की सांसद कंगना रणाैत के साथ पाैधरोपण किया। इसके बाद विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पूह रवाना हुए। इससे पहले किन्नाैर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें