फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी किन्नर कैलाश यात्रा, प्रशासन ने की आधिकारिक घोषणा

Tue, 31 Jul 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 2 से 11 अगस्त तक चलेगी। जिला प्रशासन ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि यह यात्रा मौसम पर निर्भर रहेगी। यदि मौसम खराब हुआ तो इसे बीच में स्थगित भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


किन्नर कैलाश यात्रा कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी रिकांगपिओ डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि तांगलिंग में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

दोपहर 2 बजे तक ही यात्रियों को ऊपर भेजा जाएगा। नीचे आने वाले यात्री गणेश पार्क से शाम 5 बजे तक ही भेजे जाएंगे। किसी भी श्रद्धालु को रात में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी, ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके। बता दें कि यात्रा शुरू होने से पहले ही कई लोग बिना अनुमति निकल जाते हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों तांगलिंग के पास नाले में बाढ़ आने से महिला समेत दो लोग बह गए, जबकि 250 के करीब श्रद्धालुओं को पुलिस, सेना और आईटीबीपी की मदद से रेस्क्यू किया गया। प्रशासन अब यात्रा में पूरी सतर्कता बरत रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें