फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Road Accident: स्पीलो-कानम सड़क से 100 मीटर नीचे हाईवे पर गिरी गाड़ी, दो महिलाओं की माैत, दो घायल

Wed, 15 Jan 2025 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)

सार

स्पीलो-कानम सड़क पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि  दो अन्य घायल हैं। 
विज्ञापन
स्पीलो-कानम सड़क पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले की पूह खंड की स्पीलो कानम सड़क पर बुधवार सुबह एक हादसा पेश आया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना पूह की जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एक पिकअप एचपी 27बी 1105 में सवार होकर चार लोग स्पीलो से कानम की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही पिकअप बीआरओ कैंप के नजदीक पहुंची, तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप संपर्क सड़क से करीब सौ मीटर नीचे एनएच-पांच पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना पूह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हादसे के मृतकों और घायलों को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में बिहार निवासी 45 वर्षीय बसंती की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य जिला किन्नौर की तहसील पूह के स्पीलो गांव की 61 वर्षीय महिला नोरबू जांगमो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन

पीएचसी स्कीबा में महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में वाहन चालक एवं मालिक जिला किन्नौर की तहसील पूह के स्पीलो गांव के 65 वर्षीय पवन कुमार नेगी और उसके बड़े भाई 75 वर्षीय पूरण छेरिंग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी स्कीबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

किन्नौर जिले के एसपी अभिषेक एस ने बताया कि पूह खंड में सड़क हादसा पेश आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। मृतकों का पीएचसी स्कीबा में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कार्यवाहक एडीएम पूह एवं जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता ने हादसे के मृतकों के परिजनों 25-25 हजार रुपये, जबकि घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें