फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: किन्नौर में फंसे 18 ट्रैकरों सहित 46 लोगों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

Wed, 12 Jul 2023 03:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बुधवार को बताया कि जिला किन्नौर के भावा वैली के कारा क्षेत्र में लगभग 28 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व होमगार्ड के बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
46 लोगों को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला प्रशासन ने भावा वैली के कारा क्षेत्र में फंसे 18 ट्रैकरों सहित 46 लोगों को सुरक्षित बचाया है। उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बुधवार को बताया कि जिला किन्नौर के भावा वैली के कारा क्षेत्र में लगभग 28 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व होमगार्ड के बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन


कारा में 28 लोग मवेशियों सहित फंसे हुए थे। इनमें से आठ व्यक्ति ज्यूरी प्रजनन केंद्र, चार कक्ष स्थल फाॅर्म, तीन नाथपा निवासी और 10 भावा घाटी के निवासी हैं। सभी को सुरक्षित मूलिंग गांव पहुंचाया गया है। तीन व्यक्ति कारा में मवेशियों की देखरेख के लिए रुके हैं जिन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त इंडियाहाइक्स की ट्रैकर टीम के 18 सदस्यों को भी  मूलिंग से  काफनू बेस में सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें