फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला सरगना पंजाब से गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 पंजाब के गिरफ्तार सप्लायर की निशानदेही पर सरगना को भी पंजाब से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोलन ला रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
चिट्टा सरगना गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिट्टे के मामले में हिमाचल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के गिरफ्तार सप्लायर की निशानदेही पर सरगना को भी पंजाब से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोलन ला रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सोलन पुलिस की विशेष टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सरगना का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह, निवासी फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरविंदर ही दूसरे आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करता था। दूसरे आरोपी युवाओं को चिट्टा बेचते थे। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक नाइजीरियन के अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के आरोपी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें