फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: अमिताभ कांत, फिल्मकार इम्तियाज अली भी आएंगे

Sat, 05 Oct 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

इस बार लिस्टफेस्ट 18 से 20 अक्तूबर तक होगा और इसकी थीम लचीलापन और नवीकरण रहेगी। लिटफेस्ट को लेकर अभी तक 37 स्पीकर्स की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। 
विज्ञापन
फिल्मकार इम्तियाज, अमिताभ कांत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशवंत सिंह की याद में 13वें लिटरेचर फेस्टिवल (लिटफेस्ट) में इस बार भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, फिल्म निर्माता और निर्देशक इम्तियाज अली, राजनीतिज्ञ और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी समेत कई नामी हस्तियां भाग लेंगी। द हिंदु ग्रुप के निदेशक अनंत कृष्णन की किताब द कॉमरेड्स एंड द मुल्लाज और पूर्व सेना नायक प्रोबल दासगुप्ता की कैमोफ्लेज्ड: फॉरगॉटन स्टोरीज फ्रॉम बैटलफील्ड्स समेत कई किताबों पर चर्चा होगी। इस बार लिस्टफेस्ट 18 से 20 अक्तूबर तक होगा और इसकी थीम लचीलापन और नवीकरण रहेगी। 

विज्ञापन


लिटफेस्ट को लेकर अभी तक 37 स्पीकर्स की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। इसमें मुंबई के पॉडकास्टर अमित वर्मा, पूर्व सेना नायक प्रोबल दासगुप्ता, सहायक प्रोफेसर अनिद्यो रॉय, कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यम, पूर्व पत्रकार बच्ची करकारिया, लेखक बालाजी विट्टल, लेखक और चित्रकार देवदत्त पटनायक, पत्रकार धीरेंद्र के. झा, मॉडल फिरोज गुजराल, न्यूज एंकर गार्गी रावत, 1959 में चीन-भारत सीमा पर गश्त के दौरान वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित जनरल इयान कार्डोजो, लेखक जेनीता सिंह, द ट्रिब्यून ग्रुप ऑफ न्यूज़ पेपर्स की प्रधान संपादक ज्योति मल्होत्रा, का नाम शामिल है। 

 न्यूक्लियर फिजिसिस्ट डॉ. कल्पना शंकर, सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी के ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में एशियाई अध्ययन के विल्मर प्रोफेसर और रिसर्च के वाइस डीन कांति बाजपेयी, पूर्व आईपीएस मीरन चढ्डा, पूर्व आईएएस और वानकानेर के शाही परिवार से एमके रंजीत सिंह, लेखिका नमिता देवीदयाल, सेक्स और ट्रॉमा थेरेपिस्ट नेहा भट, पूर्व पत्रकार और लेखिका निरुपमा दत्त, आईआरएस अधिकारी निरुपमा कोटरू, सिनेमाटोग्राफर नुसरत एफ. जाफरी, प्रसिद्ध विज्ञापन फिल्म निर्माता प्रहलाद कक्कड़, सर्वोच्च न्यायालय के नॉन बाइनरी वकील रोहिन भट्ट, पत्रकार सारा जैकब, लेखक सरबप्रीत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ किरपाल, द हिंदू की राजनयिक संपादक सुहासिनी हैदर, पद्म श्री पुरस्कार विजेता सैय्यद सैय्यदैन हमीद, कला संस्कृति से जुड़ीं तस्नीम जकारिया मेहता, शोधकार वीरांगना कुमारी सोलंकी, इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल और खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


अनुपम खेर के आने पर संशय
अभिनेता और हिमाचल के रहने वाले अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर लिटफेस्ट का जिक्र किया है, साथ ही इसके लिए आयोजकों को बधाई दी है। हालांकि वह आते हैं या नहीं, इस पर अभी संशय है। 

2012 में शुरू हुआ है लिटफेस्ट 
खुशवंत सिंह के साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान और कसौली के प्रति लगाव को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने 2012 में लिटफेस्ट शुरू कर दिया था। खुशवंत सिंह का कसौली के अपर मॉल रोड पर राज विला नाम से आज भी बंगला है, जिसमें वह अकसर रहने के आते थे। ट्रेन टू पाकिस्तान पुस्तक के कई हिस्से भी उन्होंने राज विला में ही लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें