फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशवंत लिटफेस्ट में मी टू पर मंथन करेंगे लेखक, नेता और अभिनेता

Fri, 12 Oct 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखक खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के शुक्रवार से शुरू होने वाले सातवें संस्करण को महिला प्रधान बनाया गया है। ट्रिपल तलाक और मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट से आए निर्णय पर सिने स्टार, राजनेता और लेखक कसौली में होने वाले लिटफेस्ट में मंथन करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही ऐसे लेखक जिन्होंने हाल के वर्षों में महिला अधिकारों को लेकर अपनी किताबें लिखी हैं वे भी विचार साझा करेंगे। लिटफेस्ट की सबसे अहम कड़ी पूरे देश में खलबली मचा रहा मी टू अभियान रहेगी। लिटफेस्ट में पहुंचने वाली तमाम हस्तियां यहां इस विषय पर खुलकर चर्चा करेंगी। 

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में भारतीय व पाश्चात्य दोनों संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। लिटफेस्ट का थीम स्ट्रेंथ ऑफ नारी तय किया है। लेखक खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में मुख्य रूप से पूर्व रॉ प्रमुख अमरजीत सिंह दौलत, फिल्म एक्टर व लेखक दिव्या दत्ता, जनरल अताह हसैन, गीता गोपालकृष्णन, गुरचरण दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, शशि थरूर, लेफ्टिनेंट जनरल कमल देवर, कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर, राजीव मेहरोत्रा, फिल्म निर्माता सय्यद अख्तर मिर्जा, इंडियन फोरेस्ट सर्विस के अधिकारी संजीवा पांडेय, विनय टंडन, जाकिया सोमन व अभिनेता राहुल बॉस समेत अन्य लेखक व कलाकार मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


लिटफेस्ट की सभी तैयारियां पूरी : राहुल सिंह  
लेखक खुशवंत सिंह के बेटे व लिटफेस्ट के आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुुरू होगा। जिसमें रविवार तक निरंतर ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें