फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में 12,000 परिवारों की झुग्गियां होंगी नियमित

Wed, 27 Apr 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शहरी क्षेत्रों में करीब 12,000 परिवारों की झुग्गियां नियमित की जाएंगी। इन्हें दो बिस्वा जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। स्लम डेवेलर्ज विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शहरी विकास विभाग इसको लेकर नियम तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
झुग्गियां होंगी नियमित(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में करीब 12,000 परिवारों की झुग्गियां नियमित की जाएंगी। इन्हें दो बिस्वा जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। स्लम डेवेलर्ज विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शहरी विकास विभाग इसको लेकर नियम तैयार कर रहा है। वर्ष 1975 से पहले झुग्गियों में बसे लोगों को इसका फायदा होगा। सरकारी जमीन पर दिक्कतें नहीं आएंगी लेकिन वन विभाग की जमीन पर बनाई गईं झोपड़ियों को नियमित करने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। तय किया गया है कि इन लोगों के लिए कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए शहरी निकायों में नगर पालिका विकास निधि का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए फं ड जारी किया जाएगा। इन झुग्गियों में बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। इन लोगों से एकत्र राशि भी इसी फं ड में डाली जाएगी। शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि स्लम डेवेलर्ज विधेयक को कानून बनाने के लिए राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। अब इसके नियमों को तैयार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। सरकार के इस फैसले से हजारों लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें