फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल: पदक तालिका में हिमाचल की टीम का दबदबा, 14 पदक जीते

Mon, 13 Feb 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)/बिलासपुर/उदयपुर

सार

प्रदेश की टीम 14 पदक हासिल कर इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चल रही है। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
निशा शर्मा ने हिमाचल को पहला स्वर्ण पदक दिलाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी छा गए हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम 14 पदक हासिल कर इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चल रही है। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता का आखिरी दिन है। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल की टीम चार स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक लेकर पहले स्थान पर चल रही है। जबकि सेना की टीम चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर चल रही है। स्नो बोर्ड प्रतियोगिता के लड़कियों के वरिष्ठ वर्ग में हिमाचल ने बाजी मारी। इस स्पर्धा में हिमाचल टीम की दीक्षा पहले, पूजा दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


स्नो बोर्ड पुरुष वर्ग के ज्वाइंट सलालम में आर्मी की टीम के कुलविंद्र, रिगजेन नोरबू और कर्ण सिंह का दबदबा रहा। पुरुषों के कनिष्ठ वर्ग में जम्मू-कश्मीर के वकर अहमद प्रथम, हिमाचल के वंश ठाकुर द्वितीय और वंश तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग की अल्पाइन स्कीइंग में हिमाचल के राहुल ठाकुर प्रथम, प्रणव ठाकुर द्वितीय और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के राहुल महंत तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की अल्पाइन में हिमाचल के निखिल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की अल्पाइन स्पर्धा में हिमाचल की वर्षा देवी, प्रोमिला ठाकुर और तनुजा ठाकुर ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बाजी मारी। लड़कियों की ही नोर्डिक क्राॅस कंटरी में हिमाचल की शबनम ने पहला और ज्योतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की टीम 14 पदक लेकर पहले स्थान पर चल रही है।

विंटर गेम्स में निशा ने दिलाया हिमाचल को पहला स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में निशा शर्मा ने हिमाचल को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। बिलासपुर की निशा शर्मा ने स्नोशूज स्पर्धा की 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। निशा शर्मा बिलासपुर के मल्यावर गांव की रहने वाली हैं। प्रदेश स्नोशूज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा, राज्य महासचिव सराज अख्तर, बिलासपुर स्नोशूज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रशील चंद, उपाध्यक्ष हुक्म चंदेल ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता निशा शर्मा का बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सेना से हारी हिमाचल की टीम, कांस्य के लिए लद्दाख से होगा मैच

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही खेलो इंडिया खेलो के पुरुष वर्ग की आइस हॉकी में हिमाचल की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार को हुए मैच में सेना ने हिमाचल को 2-1 से हरा दिया और अब मंगलवार को हिमाचल की टीम कांस्य पदक के लिए यूटी लद्दाख की टीम से भिड़ेगी। सेना का फाइनल मैच स्वर्ण पदक के लिए आईटीबीपी से होगा। टीम के कोच अमित वेलवाल ने बताया हिमाचल की टीम अब कांस्य पदक के लिए अपना अंतिम मैच मंगलवार को यूटी लद्दाख के साथ खेलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें