फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गांव के इस दर्द को देखकर भावुक हो उठे खली

विज्ञापन
विज्ञापन
द ग्रेट खली अपनी नैनीधार पंचायत (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) के कलोग गांव को विकास से कोसों दूर देखकर भावुक हो उठे। उस समय खली की जेब में 60 हजार रुपये थे, उन्होंने तुरंत गांववासियों को भेंट किए जिससे आंशिक ही सही कुछ कार्य हो सके। ग्रेट खली सोमवार को अपने घर पहुंचे थे।
विज्ञापन


गांव में उनकी भाभी अर्चना राणा को सर्वसम्मति से प्रधान बनाए जाने पर आयोजित किए कार्यक्रम में शामिल हुए। भोज में कलोगवासियों ने खली को गांव आने का न्योता दिया जिसे खली ने स्वीकार कर लिया। उत्तराखंड और दिल्ली में प्रस्तावित रेसलिंग शो की व्यस्तता के बावजूद खली कुछ समय निकाल कर घर आए थे।
विज्ञापन

बोले, आज आया तो विकास का पता चला

मंगलवार शाम द ग्रेट खली पांवटा साहिब के लिए रवाना हुए। बुधवार को खली देहरादून में रहेंगे। उत्तराखंड में खली की कांटीनेंटल रेसलिंग अकादमी (सीडब्ल्यूई) शो आयोजित करेगी। फिलहाल, खली यह फैसला नहीं कर पाए हैं कि वह शो के दौरान रिंग में उतरेंगे या नहीं।

खली ने बताया कि पिछले कई सालों से वह अपने घर तो आ रहे थे लेकिन पंचायत के अन्य क्षेत्रों में नहीं जा पाते थे। इस बार जब वह कलोग पहुंचे तो विकास की स्थिति का पता चला। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह इस गांव को विकसित करने के लिए हर कदम उठाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें