फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेदर पर्स में रखें अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड, साइबर ठग बना सकते हैं निशाना

Wed, 21 Oct 2020 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाईफाई पर काम करने वाले एटीएम या क्रेडिट कार्डों  को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (एफएफआईडी) ब्लॉक करने वाले कवर या लेदर पर्स में रखें। पुलिस ने ऐसी अपील उन शिकायतों के सामने आने के बाद की है, जिनमें शातिर बिना कार्ड इस्तेमाल किए ही पीड़ितों के खातों से पैसा साफ कर रहे हैं। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने कहा कि जीएसएम स्किमर डिवाइस की मदद से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईएसबीटी शिमला, सोलन और कांगड़ा में पिछले एक साल में पांच मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें शिकायतकर्ता के कार्ड इस्तेमाल हुए बिना ही रकम निकल गई। राठौर ने कहा कि ऑनलाइन सत्तर हजार रुपये तक मिलने वाले इस डिवाइस के जरिये एक बार में पच्चीस हजार से ज्यादा डाटा रिकॉर्ड हो सकता है। शातिर इस डाटा को कंप्यूटर में डालकर सेव कर लेते हैं और फिर पैसा साफ कर देते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें