फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक बीओडी चुनाव: जीत तो मिली, पर मंत्रियों के मोहरे पिटे

Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
केसीसी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जयराम सरकार के लिए साख का सवाल बने केसीसी बैंक निदेशक मंडल चुनाव में बेशक भाजपा 16 में से 10 उम्मीदवार जिताने में कामयाब रही, लेकिन चार मंत्रियों के मोहरे बुरी तरह पिट गए। वन मंत्री राकेश पठानिया सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और गोविंद ठाकुर के अपने उम्मीदवार हार गए। वन मंत्री नूरपुर से उम्मीदवार नरंजन सिंह को जिताने में कामयाब नहीं रहे। हालांकि, केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज का भी गृह क्षेत्र नूरपुर है। 

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी भी रैत जोन से अपना उम्मीदवार नहीं जिता पाईं। निर्दलीय उम्मीदवार राजीव महाजन ने बाजी मारी। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर भी अपना किला नहीं बचा पाए। बिक्रम ठाकुर के परागपुर जोन से कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया के उम्मीदवार ने निदेशक का चुनाव जीता। बिक्रम देहरा में भी अपना तिलिस्म नहीं दिखा पाए।  यहां जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर बाजी मार गए। मंत्री गोविंद ठाकुर अपना किला नहीं बचा पाए। कुल्लू जोन से कांग्रेस उम्मीदवार जीत गई। ऊना से मंत्री वीरेंद्र कंवर और कांगड़ा से विस अध्यक्ष विपिन परमार अपने अपने किले बचाने में कामयाब रहे। परमार ने भवारना से भाजपा उम्मीदवार को जिताकर केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया को पटकनी दी, लेकिन जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा।

इस जोन से परमार समर्थित और दूसरे उम्मीदवार को बराबर वोट मिले। यहां फैसला टॉस से हुआ। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अंब से पहले ही निर्विरोध उम्मीदवार देकर भाजपा की साख बचा ली थी। लाहौल-स्पीति से मंत्री रामलाल मारकंडा ने भी अपने समर्थित उम्मीदवार को निर्विरोध जीत दिलाई थी। बंजार से हितेश्वर सिंह अपने बलबूते जीते। नगरोटा बगवां से विधायक कूका भाजपा उम्मीदवार को जिताने में कामयाब रहे। इंदौरा से विधायक रीता धीमान का समर्थित उम्मीदवार हार गया। भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से उम्मीदवार जिताने में कामयाब रहे। विधायक विजय अग्निहोत्री ने नादौन जोन में पार्टी को जीत दिलाकर साख बचाई। गगरेट में जीत बेशक भाजपा को मिली, लेकिन यहां से पार्टी विधायक राजेश ठाकुर समर्थित उम्मीदवार हार गया। ऊना में जीता उम्मीदवार केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज का समर्थित था।
विज्ञापन


सुधीर, अजय महाजन ने बचाई लाज
कांग्रेस से सुधीर शर्मा सहित संजय रत्न, अजय महाजन ने ही चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। सुधीर और अजय महाजन अपने उम्मीदवार जिताने में कामयाब रहे। कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया की हार ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें