फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को चेतावनी, हड़ताल खत्म करो वरना ये तरीका अपनाएगी सरकार

Sun, 05 Feb 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेन डाऊन हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को स्वास्‍थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चेतावनी दे दी है। कहा कि एचआरटीसी की तरह डॉक्टरों को भी कहीं हड़ताल वापस न लेनी पड़े। हिमाचल के मंडी में एक कार्यक्रम के बाद कौल सिंह ने डॉक्टरों को ये चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेन डाऊन हड़ताल के नाम पर प्रदेश में कुछ डाक्टर राजनीति कर रहे हैं। कहा कि हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। जल्द ही मंत्रिमंडल की बैठक में मेडिपर्सन एक्ट को रखा जाएगा।

उसके बाद मेडिपर्सन एक्ट को विधानसभा में पारित करने के लिए लाया जाएगा। एसोसिएशन को कुछ सदस्य हड़ताल के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जिससे मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


कौल सिंह ठाकुर ने चेताया कि कहीं एचआरटीसी की तरह हाईकोर्ट से आदेश मिलने पर डॉक्टरों को हड़ताल वापस न लेनी पड़े। उन्होंने डॉक्टरों को सख्त लहजे में कहा कि हड़ताल छोड़कर तुरंत काम पर वापस आओ, नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि हाईकोर्ट के आदेशों पर हड़ताल खत्म करनी पड़े।
विज्ञापन

बैठक के लिए बुलाए गए डॉक्टर

उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया जा रहा है। इसके निर्देश स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि तीन फरवरी से पूरे प्रदेश में डाक्टर मेडिपर्सन एक्ट का लागू करने की मांग को लेकर प्रतिदिन दो घंटे की पेन डाऊन हड़ताल कर रहे हैं।

इसके कारण प्रदेश के सभी बड़े और छोटे अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उधर, हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डा. जीवानंद चौहान ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन इस बार प्रदेश सरकार के आश्वासनों पर आंदोलन स्थागित नहीं करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें