फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर

Sat, 16 Jul 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हाल ही में हुई प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस्तीफे और विधानसभा भंग करने की मांग को वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ने मजाक बताया है। कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को बहुमत दिया है। ऐसे में हिमाचल सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। अगले साल के अंत में होने वाले विस चुनाव में फिर से जीतकर सत्ता पर काबिज होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कौल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी और कैबिनेट दोनों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व पर विश्वास है। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई सिर्फ सरकार और सीएम को परेशान कर विकास के काम रोकने को की जा रही है। इससे न सीएम और न ही सरकार अपने एजेंडे पर काम करने से रुकेगी।

कहा कि पिछले तीन साल में प्रदेश में थोक में विकास हुआ। जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए गए हैं। चाहे वह डिग्री कॉलेज और स्कूल खोलने की बात हो या फिर उप तहसील, तहसील खोलने और अधिकारियों कर्मचारियों, डॉक्टरों की भर्ती और नियुक्ति की।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पीएचसी, सीएचसी और अस्पताल खोले गए। इसके अलावा शिक्षा का स्तर सुधारने को शिक्षकों की भी भर्ती की जा रही है। कहा कि सरकार ने विकास को एजेंडा बनाकर जनता के लिए काम किया है। ऐसे में विपक्ष के ऐसी हवाई बयानबाजी से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें