फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के बाद बेटे के लिए प्रचार करेंगे अनिल: कौल सिंह

Mon, 08 Apr 2019 04:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि नामांकन के बाद भाजपा सरकार के मंत्री अनिल शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी अपने बेटे आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करेंगे। नामांकन के बाद हालात बदल जाएंगे। उधर, अनिल शर्मा भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रचार से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे न तो अपने बेटे के लिए प्रचार करेंगे और न ही भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन


मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान कौल सिंह ने राफेल और मेक इन इंडिया को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार की नौकरशाही पर पकड़ कमजोर है। सीएम कार्यालय पर आरएसएस का प्रभाव है। सीएम अकेले फैसले लेने में असफल रहे हैं और सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल निराशा भरा रहा है। 

उन्होंने सांसद रामस्वरूप शर्मा के कार्यकाल को नाकारा और प्रभावहीन करार दिया। भाजपा की एकजुटता पर तंज कसते हुए कहा कि टिकट की दौड़ में शामिल ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और महेश्वर सिंह घर में बैठे हैं। दोनों नेता प्रचार करने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस खेमे में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह की सोशल मीडिया पर नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पार्टी के लिए प्रचार करेगी। 
विज्ञापन


आलाकमान ने आश्रय को सोच समझ कर टिकट दिया है। वहीं आश्रय शर्मा ने कहा कि सीएम जयराम और रामस्वरूप शर्मा कोई एक बड़ा काम बताएं, जो उन्होंने विकास के नाम पर मंडी में किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और पूर्व सीपीएस सोहन लाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें