फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह बोले- दिल्ली में नड्डा जी को समझाने की जरूरत नहीं पड़ती

Sat, 13 May 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/ नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पीसीवी वैक्सीन के शुभारंभ पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। कहा कि वे जब भी दिल्ली जाते हैं तो नड्डा जी को समझाने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन


वे हिमाचल और यहां के लोगों से भलीभांति परिचित हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों के प्रयास से प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज होने जा रहे हैं। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का भी योगदान है। कहा कि सूबे के लिए यह गर्व की बात है कि देश भर में पीसीवी (न्यूमोकोकल कांज्यूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ मंडी से किया जा रहा है।

उन्होंने मंच से नेशनल हेल्थ मिशन का बजट बढ़ाने, नौ ट्रॉमा सेंटर खोलने, जिला अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा मुहैया करवाने और मेडिकल कॉलेजों में कक्षाओं की मंजूरी की मांग रखी। बता दें कि पीसीवी वैक्सीन में 13 निमोनिया के वायरस से लड़ने की क्षमता है।
विज्ञापन


महंगी वैक्सीन होने के कारण पहले केवल संभ्रांत लोग ही इस वैक्सीन का प्रयोग करते थे। अब यह वैक्सीन आम भारतीय को दी जाएगी। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया।

कहा कि छोटी काशी मंडी से देश के लिए इस तरह की वैक्सीन का शुभारंभ करना प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान विधायक जयराम ठाकुर, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, कर्नल इंद्र सिंह, रूप सिंह ठाकुर के अलावा संजीव कुमार, वंदना गुरुरानी, पंकज राय, प्रबोध सक्सेना, संजीव कुमार, प्रदीप हलदर और डीसी संदीप कदम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें