फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कौल सिंह बोले- सरकार बनी तो फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा, पुरानी पेंशन भी बहाल करेंगे

Fri, 25 Feb 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।  । पुरानी पेंशन एनडीए के शासन में बंद हुई थी और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व कौल सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलना चाह रही है और सीएम जयराम ठाकुर इस मकसद से अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पुरानी पेंशन एनडीए के शासन में बंद हुई थी और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब कांग्रेस ने राजस्थान से पुरानी पेंशन बहाली की शुरुआत कर दी है और प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही इसे बहाल कर दिया जाएगा। अगर पेंशन बंद हो तो फिर शुरुआत नेताओं से होनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने जयराम सरकार को 3 मार्च से पहले पेंशन बहाल करने का सुझाव भी दिया ताकि कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त किया जा सके। कौल सिंह ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि सराज में 12 हेलीपैड सरकार ने बना दिए, जिनका जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। भाजपा विधायक भी अब यह कहने लग गए हैं कि उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव हुआ है। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि टिकट का आवंटन  शीर्ष नेतृत्व करता है। यदि कोई किसी मंच पर किसी की वकालत करता है तो इससे परेशानी नहीं होनी आश्रय शर्मा का सांसद प्रतिभा सिंह को लेकर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें