फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह की फोर्टिस अस्पताल में हार्ट सर्जरी

Fri, 17 Jul 2015 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की फोर्टिस अस्पताल में सफलतापूर्वक हार्ट सर्जरी की गई। फोर्टिस के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें सर्जिकल आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


कौल सिंह ठाकुर की पिछले सप्ताह तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ लाया गया था। पीजीआई में उनकी एंजियोग्राफी की गई थी। यहां के एडवांस कार्डियक सेंटर के माहिरों ने उन्हें उन्हें हार्ट सर्जरी की सलाह दी थी।

सूत्रों के मुताबिक कौल सिंह ठाकुर के परिजनों ने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में सर्जरी कराने का फैसला किया जिसके बाद उन्हें फोर्टिस लाया गया और नए सिरे से उनकी सारी जांच हुईं। सूत्रों के मुताबिक 14 जुलाई-15 को फोर्टिस के डॉक्टरों ने कौल सिंह की हार्ट सर्जरी की, जोकि सफल रही। उसके बाद उन्हें सर्जिकल आईसीयू में रखा गया है जहां उनकी हालत पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


फोर्टिस के विशेषज्ञ लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। अभी उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा। गौरतलब है कि कौल सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में गिना जाता है। वह दो बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान बने। कौल सिंह सात बार विधायक चुने गए और अभी स्वास्थ्य मंत्री हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें