फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों पर हमला, 17 कश्मीरी श्रमिक हिरासत में

Thu, 09 Aug 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बिलासपुर जिले के स्वारघाट में यह हमला गुज्जरहट्टी के पास हुआ, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 17 कश्मीरी श्रमिकों को मारपीट के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमलावर घटनास्थल पर उस समय तार बिछाने का काम कर रहे थे। हमलावरों ने शिव भक्तों से मारपीट की और उनके कांवड़ तोड़ दिए। जब इसकी शिकायत पुलिस को की तो घटना स्थल पर पुलिस भी देरी से आई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने स्वारघाट-पिंजौर हाईवे को जाम कर दिया।

एक घंटे तक जाम रहे हाईवे को बाद में स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप से खुलवाया गया। पुलिस ने इलाके में तनाव बढ़ता देख कर धारा 295, 341 और 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की दूसरी सुबह बुधवार को भी इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस को सुरक्षा कर्मी तैनात करने पड़े।
विज्ञापन


देखें वीडियो

विज्ञापन

कांवड़िये बोले, हिमाचल में सुरक्षा क्यों नहीं

जानकारी के अनुसार हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर रात करीब ग्यारह बजे अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया।  कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि हमलावर समुदाय विशेष से थे। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिव सेना बिलासपुर के जिला प्रभारी अरुण सिंह मराठा, चमन, अमरनाथ, अमन, यशपाल, विजय कुमार, महेंद्र सिंह और नारायण दत्त ने आरोप लगाया कि स्वारघाट के नजदीक गुज्जरहट्टी पहुंचते ही उन पर हमला किया गया।

उनके पास मौजूद सामान और कांवड़ तोड़ दिए और गंगाजल फेंक दिया गया। उन्होंने 100 नंबर पर सहायता के लिए फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने सोलन की जोघों पुलिस चौकी को फोन कर सुरक्षा मांगी। इस वारदात के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचे डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा, एसएचओ नालागढ़ राजकुमार, एडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्ठा ने हाईवे जाम कर नारेबाजी कर रहे कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बाद में नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियाें को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन देकर कांवड़ियों को शांत कराया। 

कांवड़ियों का आरोप है कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में कांवड़ियों को विशेष सुरक्षा दी गई है। ऐसे में हिमाचल सरकार ने सुरक्षा देने से परहेज क्यों किया। उन्होंने सुरक्षा की उचित व्यवस्था समेत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें