फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री बोले: जिस फिल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, फिल्म का फ्लॉप होना तय

Thu, 02 May 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस फिल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को करसोग में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस फिल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है, क्योंकि कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भाजपा की है और डायरेक्शन जयराम ठाकुर का पर स्टोरी पिटी हुई है। कंगना मेहनत कर सुपर स्टार बनी हैं, अच्छी बात है लेकिन आपदा में उन्होंने हिमाचल प्रदेश का कोई सहयोग नहीं किया। आमिर खान ने 25 लाख रुपये चुपचाप दिए और कंगना प्रदेश सरकार का अकॉउंट ही ढूंढती रहीं। 

विज्ञापन


'जयराम ठाकुर ने पिंड छुड़ाने के लिए दिलवाई कंगना को टिकट'
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह से अपना पिंड छुड़ाने के लिए कंगना को टिकट दिलाई है। उन्हें पता था कि विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और वह जीत भी जाएंगे इसलिए किसी और को लड़ा दो। जयराम ठाकुर तो मुख्यमंत्री बनकर पांच साल सोए ही रहे। जब वोट के जरिये जनता ने उन्हें नकार दिया तो नोटों के दम पर सत्ता हथियाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस सरकार के दूसरे बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों को खरीद लिया। हेलीकॉप्टर में एक महीने तक चंडीगढ़, पंचकूला, गुरुग्राम और दिल्ली घुमाते रहे।

'जयराम ठाकुर काला कोट पहनकर बैठ गए थे'
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर को कुर्सी की इतनी भूख सता रही थी कि मुख्यमंत्री बनने के लिए काला कोट पहनकर बैठ गए थे और यह सोच लिया था कि सरकार का बजट पास होने से पहले ही सुबह सात बजे शपथ भी ले लेंगे, लेकिन जिस भगवान को चुनौती देते हुए वह कह रहे थे कि यह सरकार नहीं बचती उसी भगवान के आशीर्वाद से हमारी सरकार बची हुई है। कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल जनहित में काम करेगी। जिन विधायकों को भाजपा ने खरीदा है, उन्होंने भी काले कोट सिला लिए थे, लेकिन वह नहीं जानते थे कि विधानसभा अध्यक्ष लॉ ग्रेजुएट हैं और कानूनी बारीकियों को अच्छी तरह जानते हैं। 
विज्ञापन


'करसोग की जनता सिखाए सबक'
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोट के दम पर सरकार हथियाने की कोशिश करने वालों को 1 जून को करसोग की जनता अपने वोट से सबक सिखाए। भाजपा ने कांग्रेस की एक राज्यसभा सीट चुराई है, प्रदेश की जनता 4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटें कांग्रेस को जिताकर उन्हें जवाब देगी। यह लड़ाई मेरी, विक्रमादित्य सिंह या विधानसभा अध्यक्ष की नहीं, आम जनता की है। नोट के दम पर अगर आपका वोट खरीदने की चेष्टा की जाएगी तो न लोकतंत्र बचेगा न लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले, इसलिए जिस कांग्रेस ने जनता को वोट की सबसे बड़ी ताकत है, उससे विक्रमादित्य सिंह को जिताएं।

इस दौरान विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, महेश राज पूर्व उम्मीदवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, प्रभारी करसोग विधानसभा क्षेत्र रूपेश कंवल, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें