शहादत हिमाचल की परंपरा है। 15 साल पहले कारगिल युद्ध जीतने में हिमाचलियों का योगदान खास रहा। देश के 533 वीरों ने कारगिल युद्ध में शहादत पाई, जिनमें से 52 वीर हिमाचल के थे।
रविवार को कारगिल विजय दिवस पर बिलासपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। यहां इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही इनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान यहां शहादत पर हर किसी ने फख्र महसूस किया तो यादों में आंखें भी छलक पड़ीं।