फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2024: कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों का छलका दर्द, बेटे को अब तक नहीं मिला न्याय

Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

कारगिल युद्ध के पहले बलिदानी कैप्टन सौरभ कालिया के परिजन अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों का कहना है कि 1999 में हुए कारगिल युद्ध में बलिदानी हुए कैप्टन सौरभ कालिया को पाकिस्तान सेना ने अमानवीय यातनाएं देकर मारा था।
विज्ञापन
कैप्टन सौरभ कालिया का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल युद्ध के पहले बलिदानी कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों को बेटे के मामले में इंसाफ न मिलने का आज भी मलाल है। कैप्टन सौरभ के पिता डॉ. एनके कालिया और माता विजया कालिया का कहना है उनके बेटे का न्याय को लेकर कोर्ट में मामला चला हुआ है, लेकिन करीब पांच साल से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसका उन्हें अभी भी इंतजार लगा हुआ है। उन्हें भगवान के दरबार में पूरी आस्था है कि उन्हें न्याय मिल कर रहेगा। डॉ. एनके कालिया का कहना है कि 1999 में हुए कारगिल युद्ध में बलिदानी हुए कैप्टन सौरभ कालिया को पाकिस्तान सेना ने अमानवीय यातनाएं देकर मारा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


सौरभ कालिया के अंगों को क्षतश-विक्षत कर दिया गया। हालत यह थी उनके शरीर पर सलाखों के निशान थे। जिस पर कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों ने भारी आपत्ति जताई थी और इंसाफ दिलाने की मांग कही थी। इसको लेकर मामला अदालत में चल रहा है। डॉ. कालिया का कहना है कि उस समय की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को यह मुद्दा पाकिस्तान या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठना चाहिए था। जिसका भी उन्हें आज तक मलाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें