फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर कारगिल हीरो खुशाल को तोहफा, भूतपूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष नियुक्त

Fri, 26 Jul 2019 10:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने कारगिल युद्ध के हीरो रहे ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई। बिग्रेडियर के नेतृत्व में सेना ने टाइगर हिल पर फतह हासिल की थी।

विज्ञापन


मंडी की तहसील ओट के नगवाईं निवासी खुशाल के अलावा हमीरपुर की तहसील नादौन के गांव भदरोल के ब्रिगेडियर एलसी जसवाल, जिला कांगड़ा की तहसील पालमपुर के धौरां के सूबेदार सुखदेव सिंह मसरद तथा जिला मंडी की तहसील सुंदरनगर के गांव बडोह के कर्नल दुनी सिंह जम्वाल भूतपूर्व सैनिक निगम के निदेशक मंडल के निदेशक नामित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें