फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन 8 और 9 जून को

Sun, 02 Jun 2019 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का 8वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 8 और 9 जून को होगा। इसमें कर्मचारियों के राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्यतया नई पेंशन स्कीम को बंद कर सीसीएस पेंशन नियम 1972 को लागू करने की मांग की जाएगी। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जेके ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय वेतनमान, सेवानिवृत्त आयु और सर्विस रूल एक समान लागू करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


सरकार से मांग की जा रही है कि ग्रुप इंश्योरेंस की सीमा 15 लाख और आय कर सीमा 8 लाख की जाए। सभी राज्यों में बोर्डों, निगमों और स्वायत संस्थाओं में  तकनीकी स्टाफ, तृतीय श्रेणी लिपिक, चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को भरने, आउटसोर्स और अनुबंध पर नियुक्तियां बंद करने की मांग उठाई जा रही है। कहा कि अधिवेशन में सर्वोच्च न्यायालय के कर्मचारी हित में दिए गए फैसले नॉन पेटिशनर पर भी लागू हो आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। 

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनिंदा पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे। इसमें राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव विपन डोगरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव एनआर ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव मंगत राम नेगी, जिला बिलासपुर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश आयुर्वेद संघ के राज्य अध्यक्ष सूरज नेगी के अलावा कुछ अन्य कर्मचारी नेता भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसमें देश के सभी राज्यों के पदाधिकारी और सारे भारत वर्ष से लगभग 700 प्रतिनिधि भाग लेंगे। 10 जून को कन्याकुमारी तमिलनाडु में विवेकानंद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित करके कर्मचारी नेता नई ऊर्जा के साथ अपने राज्य लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें