महासंघ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मनोकामना यज्ञ कराया गया है। इसमें प्रदेश भर से सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारी महासंघ शिमला के राम मंदिर में रविवार सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर बाद 12.30 बजे तक मनोकामना यज्ञ कराया। इसके बाद आयोजित हुई बैठक में महासंघ ने फैसला लिया कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो 13 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा और शिमला टूटीकंडी से चौड़ा मैदान तक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
महासंघ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मनोकामना यज्ञ कराया गया है। इसमें प्रदेश भर से सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उनका कहना है कि 13 अगस्त से पहले सरकार अगर पुरानी पेंशन बहाल कर देगी तो महासंघ प्रदेश सरकार के पक्ष में धन्यवाद रैली करेगा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आनाकानी की गई तो मानसून सत्र में 13 अगस्त को विधानसभा का घेराव होगा।
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल पेंशन प्रणाली को लेकर गठित कमेटी में महासंघ के दो सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इस कमेटी की 8 अगस्त को होने वाली बैठक में इन्हें बुलाया गया है। इस बैठक में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।