दिल्ली दौरे के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल सोलंकी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सकेंगे। आचार्य देवव्रत 18 जुलाई से 2 अगस्त तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।
बुधवार को वह अमेरिका के लिए रवाना होंगे। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार अमेरिका के निजी दौरे का सारा खर्च राज्यपाल स्वयं वहन करेंगे। इस दौरान वह अमेरिका में होने वाले आर्य प्रतिनिधि सभा के महासम्मेलन में भी भाग लेंगे।
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार अगर कोई राज्यपाल पंद्रह दिन से ज्यादा की छुट्टी पर रहते हैं तो अस्थायी कार्यभार संभालने वाले राज्यपाल को उस राज्य के अस्थायी राज्यपाल के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ लेनी होती है।