फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा पॉलिटेक्निक: कमरे में छात्र के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया, तीन छात्रों पर मामला दर्ज

Wed, 02 Oct 2019 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज के प्रशासन की ओर से दी शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद कॉलेज के ही तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के पास शिकायत है कि कॉलेज के कंप्यूटर इंजीनियर के प्रथम वर्ष के छात्र के साथ तीन छात्र नशे की हालत में उसके कमरे में आए। उसके कपड़े खुलवाए और उसका वीडियो बनाया। यह मामला तीस सितंबर का है। 

सूचना है कि छात्र ने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की। कॉलेज प्रशासन ने छानबीन के बाद यह मामला पुलिस के पास भेजा। बुधवार को पुलिस ने कॉलेज के दूसरे स्तर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र बोबी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पहले स्तर के छात्र हितेश और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पहले स्तर के छात्र साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुनील राणा ने रैंगिंग के आरोप में तीन छात्रों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें