फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, ऐसे पेश आया हादसा

Thu, 18 Jul 2024 04:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा में एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अब दुर्घटना बस के साथ टक्कर के कारण हुई या नहीं इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टि में बस की बाइक के साथ टक्कर नहीं हुई है, लेकिन फिर भी मामले की सत्यता जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकटवर्ती गांव बिलासपुर में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संजीव कुमार 36 सुभाष कुमार निवासी सकरी गुलेर की ओर अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था बिलासपुर के समीप हरिपुर से नगरोटा सूरियां की तरफ आ रही बस को देखकर बाइक चालक घबरा गया और हड़बड़ाहट में उसकी बाइक स्किड हो गई व घिसट कर बस के पास जब पहुंचा।

विज्ञापन


इस घटना में व्यक्ति चोटिल हो गया इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर उसे हरिपुर अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए हालांकि घटना में घायल व्यक्ति हरिपुर अस्पताल में होश में था, लेकिन कुछ देर के बाद चोटिल अवस्था में उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टि में बस की बाइक के साथ टक्कर नहीं हुई है, लेकिन फिर भी मामले की सत्यता जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करेगी प्रारंभिक जांच में यह देखा जा रहा है कि बस की बाइक से टक्कर नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें