फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनेर खड्ड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत, हार जलाड़ी का था युवक

Tue, 25 Jun 2024 08:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

कांगड़ा में एक 24 साल के युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। युवक आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर अभी तक घर पर ही था। उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड कांगड़ा के तहत हार जलाड़ी पंचायत में एक 24 वर्षीय युवक खड्ड में डूब गया। हारजलाड़ी के दो युवक साथ लगती बनेर खड्ड में नहाने गए थे। इनमें अभिनव नाम का युवक जैसे ही नहाने के लिए खड्ड में उतरा तो वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ गए युवक ने सूचना गांव के लोगों को सूचित किया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हार जलाड़ी पंचायत के उपप्रधान बोधराज ने बताया कि जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वह ग्रामीणों के साथ बनेर खड्ड पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला और उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपप्रधान ने बताया कि मृतक युवक बहुत ही निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता दिहाड़ीदार हैं।

युवक आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर अभी तक घर पर ही था। उसकी दो बहनें हैं। बीते सप्ताह भी बनेर खड्ड में गंगथ के एक युवक की नहाते हुए गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसी तरह पालमपुर में भी एक नौजवान युवक की हाल ही में न्यूगल में डूबने से मौत हुई है। उधर, थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें