भारतीय सेना में तीन डोगरा रेजीमेंट में तैनात उपमंडल की तरेहल पंचायत के 31 वर्षीय सैनिक राजीव चौधरी की कलकता में सेना के कमांड अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। सैनिक के पार्थिव शरीर के सोमवार को गांव में पहुंचने की उम्मीद है।
सैनिक राजीव चौधरी पिछले करीब नौ वर्षों से सेना मे सेवाएं दे रहा था। एक वर्ष पूर्व ही राजीव चौधरी की शादी मीनाक्षी से हुई थी और पत्नी के पेट में पांच माह का गर्भ पल रहा है। मृतक सैनिक के पिता ऊधो राम लोनिवि में कार्यरत है, जबकि मां वीना देवी गृहणी हैं। एक बड़ा भाई दिव्यांग है तथा मेहनत मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि राजीव चौधरी कुछ दिनों से किसी बीमारी से जूझ रहा था और सेना के कलकता स्थित कमांड अस्पताल में उपचाराधीन थे। मृतक अपने पीछे मां, बाप, पत्नी और दिव्यांग भाई छोड़ गया है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि इसकी उन्हें कोई भी जानकारी है।