फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चीन सीमा पर तैनात कांगड़ा जिले का जवान रोहित कुमार शहीद

Tue, 02 Jan 2024 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का 24 वर्षीय जवान रोहित कुमार शहीद हो गया। 
विज्ञापन
शहीद रोहित कुमार(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का 24 वर्षीय जवान रोहित कुमार शहीद हो गया। लंज गांव के रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार को ग्लेशियर पर पैर फिसलने से रोहित कुमार गहरी खाई में गिर गए। लंबे बचाव अभियान के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला गया और घायल अवस्था में सेना अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौजवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार  शाम को सैन्य अधिकारी ने रोहित के मामा पवन कुमार को शहीद होने की सूचना दी।

विज्ञापन


रोहित अभी तक अविवाहित था। वह अपने पीछे मां और बहन को छोड़ गया है। बुधवार तक रोहित का पार्थिव शरीर गांव में पहुंच सकता है। वहीं, रोहित की शहादत पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को सरकार से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उधर, एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि लंज के जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। पार्थिव देह कब तक पहुंचेगी, इस बारे में अभी तक सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें