फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: कमांडो ट्रेनिंग में हार्टअटैक से बीएसएफ जवान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 25 Feb 2026 10:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर/सुलयाली (कांगड़ा)।

सार

नूरपुर की पंचायत सदवां के 24 वर्षीय बीएसएफ के जवान जतिन धीमान का विशेष कमांडो कोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान जतिन धीमान(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत सदवां के 24 वर्षीय बीएसएफ के जवान जतिन धीमान का विशेष कमांडो कोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह रांची (झारखंड) में 157 बीएन बीएसएफ में तैनात थे। बुधवार को जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो हर आंख नम थी। उनके पिता भी बीएसएफ में तैनात थे और उनकी मृत्यु भी सेवा के दौरान हृदयगति रुकने से ही हुई थी। पिता के स्थान पर ही जतिन को बीएसएफ में नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि पहले ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगाते समय जब वह गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी उन्होंने दौड़ लगाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन गिरने के बाद जतिन फिर उठे और दौड़ने लगे। इसके बाद उनका निधन हो गया। 23 फरवरी को ही घरवालों की इसकी सूचना मिली थी। इस घटना ने पूरे नूरपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। जतिन के सम्मान में स्थानीय बाजार भी बंद रहे। जिस स्कूल में जतिन ने शिक्षा प्राप्त की थी। वहां के शिक्षक और विद्यार्थी सड़क के दोनों ओर नायक की विदाई में खड़े थे। जतिन को पढ़ाने वाली एक अध्यापिका अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में जतिन का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें