फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से ये ऑफर मिलने पर बॉलीवुड क्वीन कंगना करेंगी विचार

Fri, 23 Mar 2018 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार की तरफ से टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर का ऑफर मिलने पर बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत इस पर विचार करेंगी। प्रोजेक्ट में भूमिका समेत अन्य चीजों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रस्ताव मिलने के बाद ही कंगना इस पर स्थिति स्पष्ट करेंगी। दरअसल हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयराम सरकार बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में है।

हालांकि, अभी तक अभिनेत्री को इस संबंध में प्रस्ताव नहीं मिला है। कंगना मूलत: हिमाचल के ही मंडी जिला के भांबला से संबंध रखती हैं। जबकि मनाली के सिमसा में उन्होंने हाल ही में आलीशान बंगला बनवाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज जन्मदिन मनाएंगी कंगना

प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज हिमाचल की हसीन वादियों को देश-विदेश में रह रहे लोगों तक पहुंचाने के लिए टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर की अहम भूमिका हो सकती है। इधर, अभिनेत्री कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि हिमाचल पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रस्ताव मिलने के बाद भूमिका समेत अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाएगा।

अभिनेत्री कंगना रणौत मनाली स्थित अपने बंगले कार्तिकेय निवास में शुक्रवार को सादे तरीके से जन्मदिन मनाएंगी। इस बार जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं रखा गया है। पिता अमरदीप ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांत वादियों में समय गुजारने के लिए कंगना अपने घर पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें