फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ सुकून के पल बिताकर मायानगरी लौटी बॉलीवुड क्वीन

Thu, 11 Jan 2018 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत मनाली स्थित अपने नवनिर्मित बंगले में मां आशा रणौत के साथ समय बिताकर मुंबई लौट गई हैं। करीब एक हफ्ते तक पर्यटन नगरी मनाली में सुकून के पल बिताने के बाद वह अपने काम पर लौट रही हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंगना का मनाली में खूब मन लगा, लेकिन करण जौहर के टॉक शो को होस्ट करने के चलते उन्हें अपनी छुट्टियों में कटौती कर लौटना पड़ा है।

इसके अलावा रानी झांसी की जीवनी पर बन रही बायोपिक के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य में कुछ डायलॉग दोबारा से डब कराए जाने के चलते वे ज्यादा दिन मनाली में नहीं रुक सकीं।

कंगना ने अपनी मां आशा रणौत के साथ मनाली में कई मनोरम स्थलों को भी निहारा। उन्होंने बंगले की आंतरिक साज सज्जा में भी हल्का फेरबदल कराया है।

कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना को मनाली के अपने बंगले से काफी लगाव है। वह अपनी बड़ी बहन रंगोली के लिए भी मनाली में प्लॉट तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें