बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत मनाली स्थित अपने नवनिर्मित बंगले में मां आशा रणौत के साथ समय बिताकर मुंबई लौट गई हैं। करीब एक हफ्ते तक पर्यटन नगरी मनाली में सुकून के पल बिताने के बाद वह अपने काम पर लौट रही हैं।
बताया जा रहा है कि कंगना का मनाली में खूब मन लगा, लेकिन करण जौहर के टॉक शो को होस्ट करने के चलते उन्हें अपनी छुट्टियों में कटौती कर लौटना पड़ा है।
इसके अलावा रानी झांसी की जीवनी पर बन रही बायोपिक के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य में कुछ डायलॉग दोबारा से डब कराए जाने के चलते वे ज्यादा दिन मनाली में नहीं रुक सकीं।
कंगना ने अपनी मां आशा रणौत के साथ मनाली में कई मनोरम स्थलों को भी निहारा। उन्होंने बंगले की आंतरिक साज सज्जा में भी हल्का फेरबदल कराया है।
कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना को मनाली के अपने बंगले से काफी लगाव है। वह अपनी बड़ी बहन रंगोली के लिए भी मनाली में प्लॉट तलाश कर रही हैं।