मणिकर्णिका फिल्म के सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत काफी उत्साहित हैं। अब वे अपनी जिंदगी पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। अपने बोल्ड और बिंदास फैसलों से दुनिया को चकित करने के लिए मशहूर कंगना की कहानी असलियत के आसपास ही रहेगी।
इसको सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के लिए कंगना की बॉयोपिक का स्क्रीन प्ले मणिकर्णिका और बाहुबली फिल्म के लेखक केवी विजेंद्रा लिखेंगे। कहा जा रहा है कि विजेंद्रा के लिए कंगना ने अपनी जिंदगी के घटनापूर्ण लम्हों को समेटना शुरू कर दिया है।