फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी, 34 क्विंटल गेहूं, नौ क्विंटल चावल पकड़ा

Wed, 20 Feb 2019 11:31 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराह(चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत पंचायत टेपा डिपो होल्डर पर बड़े पैमाने पर राशन की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में छापा मारकर पंचायत के डिपो होल्डर के पतोगण स्टोर से पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर भारी मात्रा में सरकारी राशन की खेप बरामद की है।

विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि डिपो होल्डर के गोदाम में कई खाने की चीजें एक्सपायर हो चुकी थी। मगर उसने इन्हें उपभोक्ताओं को आवंटित नहीं किया। यह मामला मंगलवार को पेश आया। पुलिस ने छापे के दौरान बरामद की गई सरकारी राशन की खेप को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने डिपो होल्डर के खिलाफ सरकारी राशन दबाने और हेराफेरी करने को लेकर थाना तीसा में भादंस की धारा 409ए खाद्य आपूर्ति अधिनियम  3 व 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

34 क्विंटल गेहूं, नौ क्विंटल चावल पकड़ा

जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कुछ समय से टेपा पंचायत में राशन की आपूर्ति डिपो होल्डर नहीं कर रहा हैै। डिपो होल्डर राशन को अवैध रूप से डंप कर रहा है।

पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने डिपो होल्डर की पतोगण स्थित दुकान के साथ लगते स्टोर में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर 34 क्विंटल गेहूं, साढ़े नौ क्विंटल चावल, साढ़े तीन क्विंटल चीनी,  पौणे दो क्विंटल (175 किलो) मूंग की दाल, करीब तीन क्विंटल (295 किलो) चने की दाल, पचास किलो माह की दाल व दो सौ बासठ लीटर सरसों का तेल बरामद किया है।

पुलिस ने सरकारी राशन की इस खेप को जब्त किया। इसके साथ ही डिपु होल्डर जितेंद्र कुमार निवासी पतोगण के खिलाफ सरकारी राशन की कालाबाजारी करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण राशन की कमी से जूझ रहे उपभोक्ता

चुराह क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालत यह है कि मार्ग बंद होने से लोग राशन की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में डिपो होल्डर राशन की कालाबाजारी कर लोगों की मुश्किलों को बढ़ा रहा था।

इतनी अधिक तादात में खाद्य सामग्री का पकड़ा जाना विभागीय कार्यप्रणाली को भी शक के घेरे में लाकर खड़ा कर रहा है। इतना ही नहीं, वर्तमान में पकड़े गए राशन में से कुछ वस्तुओं की डेट भी एक्सपायर हो चुकी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें