फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल का होगा विस्तार, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्किडेरियम और कैक्टस गार्डन का किया जाएगा निर्माण, वन विभाग 40 युवाओं को देगा नेचर गाइड का प्रशिक्षण
विज्ञापन

छायादार और नमी में पनपने वाले पौधों होंगे विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कमियाना स्थित हिल टॉप नेचर ट्रेल को और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग दिसंबर से यहां ऑर्किडेरियम और कैक्टस गार्डन विकसित करने का काम शुरू करेगा। इसके साथ ही 40 युवाओं को नेचर गाइड का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दिसंबर में शुरू होगा। इससे क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। नेचर ट्रेल में पहले से ही वॉच टावर, योग पॉइंट, थ्री-डी डिस्प्ले और बोन्साई गार्डन जैसी सुविधाएं हैं। अब इसमें ऑर्किडेरियम और कैक्टस गार्डन भी बनेंगे। वन विभाग के अनुसार ऑर्किडेरियम में छायादार और नमी वाले वातावरण में पनपने वाले पौधों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। इसमें ऑर्किड, फर्न, मॉस, ब्रोमेलियाड और सजावटी पत्तियों वाले पौधों की विभिन्न प्रजातियां शामिल होंगी। नियंत्रित तापमान और नमी के बीच विकसित होने वाला यह गार्डन विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए लर्निंग सेंटर के रूप में भी काम करेगा। यहां प्रत्येक पौधे के साथ उसकी प्रजाति, उत्पत्ति और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। कैक्टस गार्डन में शुष्क और पथरीले क्षेत्रों में पनपने वाले पौधों को स्थान दिया जाएगा। इसमें देश-विदेश की कैक्टस प्रजातियों के अलावा सक्यूलेंट, एलोवेरा, एगेव, यूफोर्बिया और नागफनी की विभिन्न किस्में लगाई जाएंगी। कम पानी में जीवित रहने वाले इन पौधों के माध्यम से पर्यटकों को जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण और रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चों के लिए भी यह गार्डन खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। वन मंडल अधिकारी शिमला मंडल अनिकेत वान्वे ने बताया कि दोनों गार्डन विकसित करने के लिए लागत का अनुमान तैयार किया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ हेक्टेयर में फैला है नेचर ट्रेल कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल करीब आठ हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। यहां 2.5 किलोमीटर लंबा नेचर ट्रेल पहले ही विकसित किया जा चुका है। हिल टॉप से शाली पीक, महासू पीक, नालदेहरा हॉर्स ट्रेल, मशोबरा, क्रैगनैनो नेचर पार्क और शिमला वाटर कैचमेंट एरिया का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां पहले से ही वामन वृक्ष मंडल (बोन्साई गार्डन) विकसित किया है, जिसमें 15 प्रजातियों के करीब 40 बोन्साई पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें