मिसेज एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में हिमाचल का डंका बजा है। मनाली की कल्पना ठाकुर ने प्रतियोगिता में हुस्न के जलवे बिखरे। उन्होंने मिसेज एशिया इंटरनेशनल फोटोजेनिक का खिताब जीता है। यह खिताब मिलने से मनाली समेत लाहौल में खुशी की लहर है।
मनाली के प्रीणी गांव की रहने वाली कल्पना ने चीन के शंघाई में आयोजित मिसेज एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में बतौर प्रतिभागी भाग लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते करीब 30 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी।