प्रकृति की पूजा करतीं कल्पना व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली के अलेऊ बिहाल की एक बेटी कल्पना ठाकुर ने पेड़ों को राखी बांध उन्हें भाई बना लिया है। वह सालों ने अपने ‘भाईयों’ की देखभाल कर रही है। ग्रीन मैन पुरस्कार विजेता किशन लाल की बेटी को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
बुधवार को कल्पना ठाकुर ने जूनिपर की पत्तियों से प्रकृति की पूजा की। इस दौरान उनके पिता किशन लाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जूनिपर को धर्म ग्रंथों में बेहद पवित्र माना जाता है।
इसकी पत्तियों से निकलने वाले धुएं से कई बीमारियों का उपचार होता है। किशन लाल ने कहा कि प्रकृति की पूजा के माध्यम से अलेऊ बिहाल में पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में महिला मंडलों से महिलाएं भी शामिल हुईं।