फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रेलवे ने सैलानियों को दी बड़ी सौगात

Fri, 15 Dec 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला आने का कार्यक्रम बना रहे सैलानियों को रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे ने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 22 दिसंबर से दो हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


15 जनवरी तक हॉली डे स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावनाओं के चलते भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। 

हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलने के बाद शिमला-कालका रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। मौजूदा समय में इस ट्रैक पर छह गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक 15 सीटर रेल कार भी शामिल है।
विज्ञापन


शिमला-कालका ट्रैक पर करीब छह घंटे के सफर का लुत्फ  लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला पहुंचते हैं। कालका से सुबह साढ़े चार बजे के बाद शिमला के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है जबकि शिमला से शाम छह बजे आखिरी रेल कालका के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन


यह रहेगी हॉली डे स्पेशल ट्रेनों का समय
कालका से शिमला    शिमला से कालका
1. 7:00 बजे सुबह    9:25 बजे सुबह
2. 12:45 बजे दोपहर  3:50 बजे शाम    

यह है किराया
कालका-शिमला एक्सप्रेस       50 रुपये
हिमालयन क्वीन                 270 रुपये
शिवालिक एक्सप्रेस (शिमला)  525 रुपये
शिवालिक एक्सप्रेस (कालका)  600 रुपये
रेल कार (15 सीटर)               310 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें