फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka-Shimla NH: चक्कीमोड़ के बाद अब दोसड़का के पास सड़क धंसने का खतरा

Thu, 17 Aug 2023 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 तंबूमोड़ और चक्कीमोड़ के बाद अब धर्मपुर-कुमारहट्टी के बीच दोसड़का के समीप सड़क धंसना शुरू हो गई है। इससे सड़क के ठीक नीचे धर्मपुर के सिहारड़ी गांव पर खतरा मंडराने लगा है। 
विज्ञापन
चक्कीमोड़ व दोसड़का। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक बने फोरलेन पर वाहन चालकों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई जगह पूरी सड़क तो कहीं सड़क का एक हिस्सा धंसना शुरू हो गया है। तंबूमोड़ और चक्कीमोड़ के बाद अब धर्मपुर-कुमारहट्टी के बीच दोसड़का के समीप सड़क धंसना शुरू हो गई है। इससे सड़क के ठीक नीचे धर्मपुर के सिहारड़ी गांव पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, चक्कीमोड़ पर गुरुवार दिन को सभी तरह के वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। लेकिन शाम को चक्की मोड़ के पास फिर मलबा आने से हाईवे फिर बंद हो गया। हाईवे पर मलबा आने से यहां वाहनों को रोक दिया गया। हालांकि, पौने घंटे में फिर से बहाल हो गया। 

विज्ञापन


अब दोसड़का से सीआरपीएफ गेट तक वनवे आवाजाही चल रही है। वाहनों को पहाड़ी वाली लेन में चलने से अधिक दिक्कत भी आ रही है। क्योंकि पहले से ही यहां पर काफी अधिक मात्रा में भूस्खलन हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि यह सड़क पहले भी कई बार धंस चुकी है। इससे कंपनी पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। निजी होटल के समीप भी यही हालधर्मपुर के समीप एक निजी होटल के पास भी सड़क धंस रही है। इससे होटल को खतरा बना हुआ है। इसी तरह सनवारा में भी निजी होटल के पास सड़क धंस रही है। यहां भी होटल को नुकसान हो सकता है।

साधुपुल में नहीं आए डंगा लगाने के लिए ठेकेदार
वहीं, साधुपुल बाजार की सड़क धंसने के कारण यहां पर बाजार तीन दिन के लिए बंद किया गया है। एसडीएम ने बुधवार को निरीक्षण कर यहां पर डंगा लगाने के निर्देश दिए थे। वीरवार को यहां पर कोई भी ठेकेदार डंगा लगाने नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय दुकानदार लोकेशर शर्मा, पवन ठाकुर, हरबंस शर्मा और निशू ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि अश्वनी खड़्ड में 17 अगस्त से क्रेट वॉल व आरसीसी डंगा लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा, लेकिन वीरवार को कोई भी मजदूर कार्य करने नहीं आए। उन्होंने मुख्यमंत्री आग्रह किया है कि अश्वनी खड्ड में जल्द क्रेट वाॅल लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें