मणिकर्ण घाटी के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर धारा-तलाड़ी में काहिका उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर तीन साल के बाद आयोजित होने वाले इस उत्सव में एक बार फिर से देवीय शक्ति से काहिका के पुजारी की मूर्च्छा टूटी।
शुक्रवार को माता मंदिर में काहिका उत्सव के देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर कमेटी के प्रधान दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि माता के मंदिर में हर तीन साल बाद काहिका उत्सव का आयोजन किया जाता है।
इस काहिका में चार खूंटे लगाए जाते हैं। एक खूंटा राज परिवार का होता है। दूसरा खूंटा स्थानीय देवता का होता है। इसके अलावा दो खूंटे हरियानों के होते हैं।